जोगीपुर पंचायत कांगड़ा वार्ड नंबर 1 से रक्तवीर अश्वनी कुमार बने पंचायत पंच
कांगड़ा। जोगीपुर पंचायत के वार्ड नंबर 1 से समाजसेवा एवं रक्तदान के क्षेत्र में सक्रिय युवा रक्तवीर अश्वनी कुमार जी के पंचायत पंच निर्वाचित होने पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। उनकी जीत पर समर्थकों एवं स्थानीय लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
अश्वनी कुमार जी लंबे समय से समाजसेवा, जनहित कार्यों एवं रक्तदान महादान जैसे अभियानों में बढ़-चढ़कर भाग लेते रहे हैं। उनकी इस उपलब्धि को जनता के विश्वास और सेवा भावना की जीत माना जा रहा है।
इस अवसर पर लोगों ने आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में वार्ड एवं पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी तथा जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा।
“जनसेवा, पारदर्शिता और विकास” के संकल्प के साथ अश्वनी कुमार जी ने सभी मतदाताओं एवं समर्थकों का आभार व्यक्त किया। #factlivetoday #BREAKING
Source link
