एक्ट्रेस व मॉडल ट्विशा शर्मा का आखिरकार मौत के 12 दिन बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया। दोपहर में दिल्ली एम्स से आई एक्सपर्ट डॉक्टर्स टीम ने शव का सेकंड पीएम किया था। शाम को परिजन ने भारी सुरक्षा के बीच भोपाल के भदभदा घाट मुक्तिधाम पर ट्विशा का अंतिम संस्कार कर दिया गया, इसी बीच फॉरेंसिक टीम ट्विशा के ससुराल व पति समर्थ के घर सबूत जुटाने पहुंची थी।

एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की मौत के बाद सोमवार शाम को भारी गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। एम्स भोपाल के पीएम हाउस के बाहर ही ट्विशा की भाभी ने उसके शव को हिन्दू परंपरा के अनुसार सजाया। दुल्हन का लाल जोड़ा पहनाया। इस दौरान पूरा परिवार ट्विशा की मौत पर बिलखता रहा। इस दौरान रिश्तेदार व अन्य परिजन उन्हें ढांढ़स बंधाते नजर आए।@everyone



Source link