शाहपुर में करोड़ों की लागत से बन रहा पुल पूरा होने से पहले ही भरभराकर ढह गया…
धनोटू-ललेटा-बनुमहादेव सड़क मार्ग पर निर्माणाधीन पुल भारी बारिश के चलते खड्ड में बढ़े जलस्तर की मार नहीं झेल पाया… और देखते ही देखते पूरा ढांचा जमींदोज हो गया।
स्थानीय लोगों के मुताबिक पुल का निर्माण कार्य अंतिम चरण में था, लेकिन बारिश ने निर्माण की गुणवत्ता पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
अब नियमों के अनुसार इस नुकसान की भरपाई ठेकेदार को खुद करनी होगी और पुल का निर्माण दोबारा अपने खर्च पर करना पड़ेगा।
घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है… लोग पूछ रहे हैं कि आखिर करोड़ों खर्च होने के बावजूद निर्माण इतना कमजोर कैसे साबित हुआ?
प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और तकनीकी टीम मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन कर रही है।
क्या यह सिर्फ प्राकृतिक आपदा है… या फिर निर्माण में बड़ी लापरवाही?
फिलहाल इस हादसे ने विकास कार्यों की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
#factlivetoday #likesharecomment
Source link
