HCM सुखविंदर सिंह सुखू :हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की 10वीं के परीक्षा परिणाम में कांगड़ा की बेटी अनमोल ने प्रथम स्थान, ऊना के अभिनव मेहता, बिलासपुर की पूर्णिमा शर्मा और ऊना की रूहानी धीमान ने दूसरा स्थान, तथा हमीरपुर की आश्विका शर्मा और मंडी की अलीशा ठाकुर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
आप सभी को हार्दिक बधाई एवं ढेरों शुभकामनाएँ।
आपकी मेहनत, लगन और समर्पण से आपको यह सफलता मिली है। यह उपलब्धि आपके उज्ज्वल भविष्य की ओर पहला कदम है।
खुद पर भरोसा रखें, अपने भीतर ज्ञान का दीपक हमेशा जलाए रखें और निरंतर आगे बढ़ते रहें।
मेरी मंगलकामनाएँ सदैव आपके साथ हैं।


Source link
