राघव चड्ढा राष्ट्रपति से करेंगे मुलाकात, पंजाब के कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

पंजाब : ‘आप’ छोड़कर भाजपा ज्वाइन करने वाले राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा 5 मई को सुबह 11 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे। इस मुलाकात में उनके साथ तीन अन्य सांसद भी मौजूद रहेंगे। बताया जा रहा है कि इस दौरान पंजाब की मौजूदा राजनीतिक स्थिति को लेकर चर्चा की जाएगी, जिसमें बताया जाएगा कि पंजाब सरकार द्वारा किस तरह से सरकारी तंत्र का दुरुपयोग, राजनीतिक बदले की भावना से काम किया जा रहा है।

खासतौर पर यह मुद्दा उठाया जाएगा कि पंजाब सरकार द्वारा किस तरह से सरकारी तंत्र का कथित तौर पर दुरुपयोग किया जा रहा है और पार्टी छोड़ने वाले नेताओं के विरोध में कार्रवाई की जा रही है।

जिक्रयोग्य है कि हाल ही में राघव चड्ढा समेत आम आदमी पार्टी के 7 सांसदों द्वारा भाजपा ज्वाइन करने के बाद राज्य की सियासत में हलचल तेज हो गई थी। पार्टी छोड़कर जाने वाले कई नेताओं के घरों के बाहर रोष प्रदर्शन शुरू हो गए तथा इतना ही नहीं हरभजन सिंह के घर के बाहर गद्दार तक लिखा गया। वहीं अब राघव चड्ढा की राष्ट्रपति से इस मुलाकात को लेकर सियासी गलियारों में चर्चा तेज हो गई है और सभी की नजरें 5 मई को होने वाली इस अहम बैठक पर टिकी हैं।
#likecommentsharefollowsupport #factlivetoday



Source link