शनिवार को दिल्ली में एक जज का शव उनके घर के बाथरूम में फंदे से लटका मिला. जज की पहचान 30 वर्षीय अमन कुमार शर्मा के रूप में हुई. अमन मूल रूप से राजस्थान के अलवर के रहने वाले थे, जो दिल्ली के उत्तर-पूर्वी जिले की जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) में सचिव के पद पर कार्यरत थे. दिल्ली के ग्रीन पार्क स्थित आवास पर पत्नी के साथ रहा करते थे. अब इस सुसाइड केस में चौंकाने वाली जानकारियां सामने आई है. जज के रिश्तेदारों ने बताया- अमन का पत्नी से विवाद चल रहा था. जज अमन कुमार शर्मा के एक रिश्तेदार ने बताया कि अमन ने बीती रात करीब 10 बजे पिता को फोन कर कहा था, बहुत परेशान हूं, जीना मुश्किल हो गया है. बेटे के इस फोन के बाद पिता अलवर से दिल्ली पहुंचे. जहां देखा कि बेटा-बहू में झगड़ा हो रहा था. इस दौरान बहू ने कहा-वो यहां से चले जाए नहीं तो पुलिस बुला लेगी. सुबह फिर दोनों में झगड़ा हुआ. फिर जज ने खुद को बाथरूम में बंद कर लिया. बाद में उनका शव बाथरूम में फंदे से लटकता मिला.
#Delhi
Source link
