
“भारतीय एकता मंच ने जरूरतमंद बच्चों के बीच बांटी शिक्षा सामग्री, समाज सेवा का निभाया संकल्प”….
चंडीगढ़, भारतीय एकता मंच (पंजीकृत) की एक्टिव कमेटी द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी जरूरतमंद बच्चों के बीच कापियां, पेन, पेंसिल, कलर्स एवं अन्य शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई। इस सराहनीय पहल का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करना और उन्हें आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना रहा।
इस सेवा कार्य में मंच के अध्यक्ष कम फाउंडर नरिंदर जैतक, जनरल सेक्रेटरी कम फाउंडर पुनीत महाजन, प्रधान सुनीता, भू पिंदर सिंह राठौड़, राकेश खुराना, मनप्रीत सिंह, भाग सिंह चौहान, नीलम कुमारी सहित एक्टिव कमेटी के सभी सदस्यों ने पूर्ण सहयोग दिया।
भारतीय एकता मंच लंबे समय से समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। संस्था द्वारा समय-समय पर ब्लड डोनेशन कैंप, मेडिकल कैंप, गरीब कन्याओं के विवाह में सहयोग (कन्यादान), बच्चों के लिए शिक्षा सामग्री वितरण, तथा जरूरतमंद लोगों को कपड़े, चप्पल और जूते उपलब्ध कराने जैसे अनेक सामाजिक कार्य किए जाते रहे हैं।
संस्था के सदस्यों ने बताया कि भारतीय एकता मंच का मुख्य उद्देश्य समाज के हर जरूरतमंद व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना है और भविष्य में भी इस प्रकार के सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे। मंच हर समय समाज के कमजोर वर्ग के साथ खड़ा रहने के लिए प्रतिबद्ध है।
ब्यूरो रिपोर्ट : रोशन लाल शर्मा
#factlivetoday #likecommentsharefollowsupport #roshanlalsharma #sumeetchawla #BreakingNews
Source link
