CBSE 10वीं का रिजल्ट जारी, 93.70% छात्र पास – बेटियों ने फिर मारी बाज़ी
करीब 25 लाख छात्रों का इंतजार खत्म, DigiLocker और UMANG ऐप पर भी उपलब्ध मार्कशीट
नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम आज जारी कर दिया है। इस वर्ष कुल पास प्रतिशत 93.70% दर्ज किया गया है, जो पिछले वर्षों के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन को दर्शाता है।
रिजल्ट में एक बार फिर बेटियों ने बाज़ी मारी है और लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। देशभर के करीब 25 लाख छात्रों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, जिनका लंबे समय से इंतजार आज खत्म हो गया।
छात्र अपना रिजल्ट CBSE की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा DigiLocker और UMANG ऐप के माध्यम से भी आसानी से देख सकते हैं। इसके लिए रोल नंबर, स्कूल नंबर और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी।
CBSE ने छात्रों को सलाह दी है कि वे वेबसाइट पर अधिक लोड होने की स्थिति में वैकल्पिक प्लेटफॉर्म का उपयोग करें।
अब सभी की नजरें कक्षा 12वीं के रिजल्ट पर टिकी हैं, जो जल्द जारी हो गया है
Source link
