अंतरराष्ट्रीय तस्कर नेटवर्क का भंडाफोड़
पांच आरोपी गिरफ्तार,एक पंजाब का, तीन कुल्लू और एक शिमला का.
जिला शिमला पुलिस ने नशे के विरुद्ध अभियान के तहत एक बड़ी एवं संगठित कार्रवाई को अंजाम देते हुए अंतर-राज्यीय स्तर पर सक्रिय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क पर प्रभावी प्रहार किया है। पुलिस ने 34.440 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद कर मुख्य आरोपियों सहित नेटवर्क के अन्य सदस्य को भी गिरफ्तार किया है.थाना ठियोग की पुलिस टीम को एक गोपनीय सूचना प्राप्त हुई कि मतियाना क्षेत्र में एक बोलेरो कैंपर में कुछ व्यक्ति मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त में संलिप्त हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर पहुंचकर उक्त वाहन को ट्रेस किया, जिसमें चार व्यक्ति सवार पाए गए, जिनकी पहचान निम्नानुसार
1. चांद प्रकाश पुत्र हरी सिंह, निवासी गांव दरमोह, डा0 खरगा, तहसील निरमंड, जिला कुल्लू, हि.प्र., उम्र 32 वर्ष
2. विजय कुमार पुत्र राम चंद, निवासी गांव न्यूकुंडर, डा0 सुघा, तहसील निरमंड, जिला कुल्लू, हि.प्र., उम्र 23 वर्ष
3. अभिषेक पुत्र किशोरी लाल, निवासी गांव दांसा, डा0 खमाड़ी, तहसील ननखड़ी, जिला शिमला, हि.प्र., उम्र 24 वर्ष
4. कैलाश पुत्र हरी सिंह, निवासी गांव दरमोह, डा0 खरगा, तहसील निरमंड, जिला कुल्लू, हि.प्र., उम्र 26 वर्ष
स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में वाहन की तलाशी ली गई, जिसके दौरान इनसे 34.440 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया गया। इस पर थाना ठियोग में मुकदमा सं0 41/2026 दिनांक 01.04.2026, धारा 21, 29 ND&PS Act के तहत अभियोग पंजीकृत कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। शिमला के एसएसपी गौरव सिंह ने बताया कि
मामले की आगामी जांच के दौरान पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास, तकनीकी विश्लेषण एवं गहन पूछताछ के आधार पर बैकवर्ड लिंकज की जांच कर उनका पता लगाया गया .. इसके फलस्वरूप चिट्टे की इस खेप के सप्लायर आरोपी —
शिवदेव सिंह पुत्र मिठू सिंह, निवासी गांव बछौंआ, तह0 व जिला मानसा, पंजाब, उम्र 30 वर्ष*
को भी आज गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को शिमला पुलिस की स्पेशल टीम द्वारा पंजाब के मानसा जिला से गिरफ्तार कर ठियोग लाया गया है,जहां इसे न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त करने की कारवाई अमल में लाई जा रही है..
#factlivetoday #himachalpradesh #WANTED #criminal #factlivetoday

Source link
