हॉर्टिकल्चर वर्कर्स यूनियन ने समाजसेवी पुनीत महाजन का किया भव्य स्वागत

चंडीगढ़, सेक्टर 23:
सेक्टर 23 हॉर्टिकल्चर वर्कर्स यूनियन, चंडीगढ़ एडमिनिस्ट्रेशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज समाजसेवी एवं मीडिया से जुड़े पुनीत महाजन से मुलाकात की। इस अवसर पर यूनियन सदस्यों ने उनके सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें फूलों का गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया।

पुनीत महाजन, जो कि भारतीय एकता मंच के जनरल सेक्रेटरी कम फाउंडर भी हैं, लंबे समय से समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं। वे अपना अधिकतर समय जरूरतमंद लोगों की सहायता तथा समाज कल्याण के कार्यों में समर्पित करते हैं। इसके साथ ही वे सरकारी कर्मचारियों के हितों के लिए भी निरंतर कार्य करते रहते हैं और उनकी समस्याओं के समाधान में सहयोग करते हैं।

यूनियन के सभी सदस्यों एवं स्टाफ ने मिलकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और उनके योगदान की सराहना की। इस अवसर पर पुनीत महाजन ने भी भारतीय एकता मंच के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया और समाज सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।

इस प्रतिनिधिमंडल में राजा राम, कमल कुमार, कुलदीप सिंह, माम राज, नरिंदर पाल सिंह सहित हॉर्टिकल्चर विभाग के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

कमल कुमार
(महासचिव)
हॉर्टिकल्चर वर्कर्स यूनियन, चंडीगढ़
ब्यूरो रिपोर्ट : रोशन लाल शर्मा
#factlivetoday #followerseveryone #rlsharma #sumeetchawla #rajeevverma #BreakingNews #Shimla #chandigarh




Source link