#धर्मशाला में इंद्रधनुष का मनमोहक नज़ारा
बारिश के बाद आसमान में बिखरे सात रंगों ने बढ़ाई प्राकृतिक खूबसूरती
धर्मशाला में आज मौसम ने ऐसा जादू बिखेरा कि हर किसी की नज़र आसमान पर ठहर गई। हल्की बारिश के बाद आसमान में उभरा रंग-बिरंगा इंद्रधनुष लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया।
शहर के अलग-अलग इलाकों से लोगों ने इस खूबसूरत नज़ारे को अपने कैमरों में कैद किया। पहाड़ों के बीच फैला यह इंद्रधनुष प्रकृति की अद्भुत कला का शानदार उदाहरण नजर आया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे नज़ारे कम ही देखने को मिलते हैं, जो मन को सुकून देने के साथ-साथ दिन को खास बना देते हैं।
#followerseveryone #factlivetoday #rlsharma #sumeetchawla #rajeevverma #BreakingNews #Shimla
Source link
