आज मेरे जन्मदिन के अवसर पर ओक ओवर में आप सभी की गरिमामयी उपस्थिति ने इस दिन को सचमुच अविस्मरणीय बना दिया। आप सबके स्नेह, विश्वास और शुभकामनाओं के लिए मैं हृदय की गहराइयों से कृतज्ञ हूँ।

आपका अपनापन और अटूट विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी शक्ति है। यही मुझे निरंतर समर्पण और निष्ठा के साथ जनसेवा के पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

मैं आप सभी ऊर्जावान साथियों एवं प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आए अपने माताओं, बहनों और भाइयों के इस स्नेह और आशीर्वाद को अपनी ऊर्जा बनाकर प्रदेश को विकास, समृद्धि और नई ऊँचाइयों की ओर ले जाने में अपना पूर्ण योगदान देता रहूँगा।

– मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू
#birthdaycelebration #factlivetoday #likesharecomment #follow #everyone







Source link