राष्ट्रीय मंच पर चमका नगरोटा सूरियां का सितारा
डीपीई अनिल कुमार बने रेफरी, “खेलो इंडिया ट्राइब गेम्ज” में देंगे सेवाएं
नगरोटा सूरियां, 24 मार्च:
जिला कांगड़ा के नगरोटा सूरियां ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपना परचम लहराया है। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कार्यरत डीपीई अनिल कुमार का चयन छत्तीसगढ़ के रायपुर में आयोजित प्रतिष्ठित “खेलो इंडिया ट्राइब गेम्ज” में रेफरी के रूप में हुआ है। इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में गर्व और खुशी की लहर दौड़ गई है।
25 मार्च से 6 अप्रैल तक आयोजित होने वाली इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अनिल कुमार अपनी सेवाएं देकर हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। यह उपलब्धि न केवल विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए सम्मान का विषय बन गई है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य हरभजन सिंह सोहल ने बताया कि अनिल कुमार पहले भी कई राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में अपनी दक्षता साबित कर चुके हैं। उनकी काबिलियत और अनुभव के चलते उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अनिल कुमार के रायपुर रवाना होने पर विद्यालय स्टाफ, विद्यार्थियों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि उनकी यह सफलता युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगी और आने वाले समय में और भी प्रतिभाएं राष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान बनाएंगी।
#factlivetoday #likesharecommentfolloweveryone #followerseveryonehighlights #roshanlalsharma #JairamThakur #sumeetchawla #Minister #SukhwinderSinghSukhu #himachalpradesh #nagrotabagwan
Source link
