चंडीगढ़, 22 मार्च 2026:
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर स्पॉट लाइट 24 मीडिया एंड प्रोडक्शन द्वारा “नारी सम्मान समारोह 2026” का भव्य एवं सफल आयोजन चंडीगढ़ प्रेस क्लब में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई, जिसमें कथक नृत्यांगना जिज्ञासा गिरी ने अपनी शानदार प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित करना था।
इस अवसर पर स्पॉट लाइट 24 मीडिया एंड प्रोडक्शन की फाउंडर सरोज वर्मा / नेहा ने जानकारी देते हुए कहा कि नारी समाज का सबसे महत्वपूर्ण और सशक्त अंग है। आज के दौर में महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना रही हैं—चाहे वह खेल, पायलट, डॉक्टर, शिक्षक, ड्राइवर, पुलिस या राजनीति का क्षेत्र हो। उन्होंने विशेष रूप से महिला क्रिकेट का उल्लेख करते हुए कहा कि आज महिलाएं इस क्षेत्र में भी अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि नारी चाहे गृहिणी हो या अधिकारी, हर महिला सम्मान की अधिकारी है। संस्था द्वारा यह कार्यक्रम हर वर्ष आयोजित किया जाता है, जिसका उद्देश्य प्रतिभाशाली महिलाओं को एक सशक्त मंच प्रदान करना है, जिन्हें अब तक उचित पहचान नहीं मिल पाई है।
कार्यक्रम में मोहिंदर कौर (नॉमिनेटेड काउंसलर, चंडीगढ़) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं, जबकि आशा कुमारी (सब-इंस्पेक्टर, सेक्टर 43, चंडीगढ़) ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की।
समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी कई प्रतिष्ठित महिलाओं को सम्मानित किया गया, जिनमें प्रमुख रूप से विजया पुष्कर (सीनियर जर्नलिस्ट), नीलम ठाकुर (जर्नलिस्ट), पूनम आहूजा (प्रिंसिपल, सेंट जोनस स्कूल, खरड़), ऋतु नाग, शर्मिंता भिंडर (सोशल वर्कर), सरिता खुराना (मास्टर शेफ), कंचन भल्ला (सिंगर), तृप्ता शर्मा (अध्यापिका एवं समाजसेवी, शिमला), लक्ष्मी सेन, वेद चौधरी, नीता चतुर्वेदी (टीवी आर्टिस्ट) सीनियर रिटायर्ड टीचर भुपिंदर वालिया सहित अन्य शामिल रहीं।
इसके अतिरिक्त डिंपल मेहता (गृहिणी), स्नेहा सिंह (टीवी आर्टिस्ट) सहित कई अन्य महिलाओं को भी अवॉर्ड देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डॉक्टर, शिक्षक, पत्रकार, पुलिस कर्मी, ब्रांड प्रमोटर, निर्देशक, क्रिकेटर, रक्षा क्षेत्र से जुड़ी महिलाएं तथा गृहिणियों सहित लगभग 30 महिलाओं को उनके समर्पण, मेहनत और समाज के प्रति प्रेरणादायक योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
इस मौके पर आयोजकों ने कहा कि नारी समाज की सशक्त आधारशिला है और ऐसे आयोजनों के माध्यम से महिलाओं के योगदान को पहचान देना अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम के अंत में सभी महिलाओं ने डांस कर कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया।
इवेंट की सफलतापूर्वक आयोजन के लिए आयोजक अंजली वर्मा को काउंसलर मोहिंदर कौर द्वारा सम्मानित किया गया। पूरा कार्यक्रम उत्साह, प्रेरणा और सम्मान के माहौल से ओत-प्रोत रहा, जिसे उपस्थित सभी लोगों ने सराहा और इस पहल की भूरी-भूरी प्रशंसा की।
ब्यूरो रिपोर्ट : रोशन लाल शर्मा
#likesharecommentfolloweveryone #followerseveryonehighlights #factlivetoday #roshanlalsharma #sumeetchawla #punjab



Source link