
नादौन में हमने 13 करोड़ रुपये की लागत से मिनी सचिवालय बनाया। 160 करोड़ रुपये की लागत से अंतरराष्ट्रीय स्तर का खेल स्टेडियम जून में तैयार हो जाएगा। व्यास नदी के किनारे नया रिवरफ्रंट विकसित जाएगा, जिसमें करीब 300 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
100 करोड़ रुपये की लागत से वेलनेस सेंटर, 80 करोड़ रुपये से रिवर राफ्टिंग सेंटर और 100 करोड़ रुपये की लागत से मदर एंड चाइल्ड अस्पताल जोल सप्पड़ में बनाया जाएगा। साथ ही, नादौन की सभी सड़कों को चौड़ा किया जा रहा है।
इसके अलावा, इस शैक्षणिक सत्र में नादौन के 11 स्कूलों में CBSE की पढ़ाई भी शुरू होगी।
Source link
