रैत में बनेगा फुटओवर ब्रिज

द्रोणाचार्य कॉलेज के हजारों छात्रों सहित स्थानीय लोगों को मिलेगी बड़ी राहत

​रैत (शाहपुर): पठानकोट-मंडी फोरलेन परियोजना के तहत अब रैत में फुटओवर ब्रिज के निर्माण को मंजूरी मिल गई है। कुछ दिन इसका काम भी शुरू हो चुका है। ढांचे को खड़ा करने के लिए इसका बेस तैयार कर दिया है। फुटओवर ब्रिज की मांग को लेकर विद्यार्थियों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन भी किया है। अब छात्रों की मांग पर मुहर लग गई है और इसका काम भी शुरू कर दिया है। इस निर्णय से न केवल द्रोणाचार्य कॉलेज के हजारों छात्र-छात्राओं को लाभ होगा, बल्कि स्थानीय बाजार और आसपास की पंचायतों के लोगों को भी सड़क पार करने में आसानी होगी।
​फोरलेन बनने के बाद वाहनों की रफ्तार बढ़ने से पैदल चलने वालों, विशेषकर कॉलेज जाने वाले छात्रों के लिए सड़क पार करना एक बड़ी चुनौती बना हुआ था। द्रोणाचार्य कॉलेज में पढ़ने वाले हजारों विद्यार्थी हर दिन इस मार्ग का उपयोग करते हैं। फुटओवर ब्रिज बनने से अब छात्र बिना किसी दुर्घटना के डर के सुरक्षित तरीके से सड़क पार कर सकेंगे।

​स्थानीय लोगों को भी मिलेगा लाभ

​रैत एक प्रमुख व्यापारिक केंद्र है। फुटओवर ब्रिज बनने से ​पैदल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी। बुजुर्गों और बच्चों को तेज रफ्तार ट्रैफिक के बीच सड़क नहीं दौड़नी पड़ेगी। पैदल यात्रियों के ब्रिज से गुजरने के कारण मुख्य मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बिना किसी रुकावट के जारी रहेगी। इससे बाजार के दोनों ओर आने-जाने वाले ग्राहकों को सुरक्षित मार्ग मिलेगा।

इसको लेकर शाहपुर के उपमंडल अधिकारी गणेश ठाकुर ने बताया कि द्रोणाचार्य कॉलेज के पास फुटओवर ब्रिज को लेकर छात्र और स्थानीय लोग काफी समय से मांग कर रहे थे। इसको लेकर विद्यार्थियों ने प्रदर्शन भी किया था। प्रशासन के ध्यान में मामला आने के बाद फोरलेन निर्माण कंपनी के अधिकारियों से इस संबंध में बातचीत की। निर्माण कंपनी ने मांग को स्वीकार करते हुए अब फुटओवर ब्रिज का काम शुरू कर दिया है। इससे लोगों को काफी राहत मिलेगी।
#likecommentsharefollowsupport #himachal #kamalsharma #Shahpur #kewalsinghpathania #sarveenchoudhary



Source link