हिमाचल हिमाचल वॉलीबॉल फर्स्ट यूथ चैंपियनशिप का आगाज,शाहपुर में नशे के खिलाफ हजारों युवाओं ने लगाई दौड़, सासंद अनुराग ठाकुर ने दिखाई हरी झंडी

लड़कों में निजु धीमान और लड़कियों में कृतिका प्रथम, मुख्यातिथि ने नकद पुरस्कार देकर किया सम्मानित

जिला कांगड़ा वालीवॉल संघ की ओर से शाहपुर स्कूल के खेल मैदान में राज्य स्तरीय वालीवॉल (लड़के और लड़की) प्रतियोगिता करवाई जा रहै है। इस प्रतियोगिता 23 फरवरी से करवाई जा रही है। 24 फरवरी को जिला वालीवॉल संघ की ओर से नशे के खिलाफ मिनी मैराथन का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्यातिथि के रूप सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने शिरकत की। इसके साथ विशेषातिथि के तौर पर राष्ट्रीय वालवॉल फेडरेशन के अध्यक्ष वीरेंद्र कंवर ने शिरकत की। दोनों मुख्यातिथि ने मिनी मैराथन को हरी झंडी देकर रवाना किया। ये रैली शाहपुर के खेल मैदन से शुरू होकर रैत बाजार तक गई। उसके बाद वापस शाहपुर मैदान तक पहुंची। इस दौरान लड़कों में निजु धीमान प्रथम, वंश दूसरे, सुरेश तीसरे, अविनाश चौथे, आदित्य पांचवे, आयुष छठे, गौरव सातवे, अंकित आठवे, सुनील नौंवे और प्रेम सिंह और इशांत दसवे स्थान पर रहे। वहीं लड़कियों में कृतिका प्रथम, खुशी दूसरे, हर्षिता तीसरे, अवंतिका चौथे, विहानी ठाकुर पांचवे, अंकिता छठे, दिशा ठाकुर सातवें, शिवाली गुलेरिया आठवें, अंकिता कुमार नौवें और दसवें में दिव्यांशी, सारिका और सुंदरा रही। अंत में सासंद अनुराग ठाकुर और अन्य अतिथियों ने सभी विजेता प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने सभी युवाओं से अपील की कि खेलों को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं और नशे से दूर रहें। वालीबाल संघ के अध्यक्ष कमल शर्मा और जॉइंट सेक्रेटरी प्रदीप शर्मा ने सांसद अनुराग ठाकुर जी को टोपी और गदा देकर सम्मानित किया कमल शर्मा ने आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया इस मौके पर वालीबाल संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री वीरेंद्र कबीर जी को भी सम्मानित किया गया इस मौके पर रणवीर निक्का, पूर्व मंत्री शसरवीन चौधरी चौधरी, ओम प्रकाश चौधरी इंटरनेशनल कोच वॉलीबॉल रहे श्री विद्यासागर शर्माब अरुण, केशव, ब्रिज, संतोष, राजीव ब अन्य वालीबाल संघ के प्रदेश के पदाधिकारी व जिला के पदाधिकारी खिलाड़ी और प्रतिभागियों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया लगभग 1500 से अधिक छात्र,छात्रों ने मैराथन में भाग लिया






Source link