59 की उम्र में परवीन मोहिनी ने जीता मिसेज हिमाचल में ‘स्पेशल कैटेगरी’ का ताज; मां-बेटी की जोड़ी ने रचा इतिहास
सुजानपुर टीहरा (हमीरपुर)
कहते हैं कि सपनों को पूरा करने की कोई उम्र नहीं होती, और इस बात को सच कर दिखाया है हमीरपुर जिले के सुजानपुर टीहरा की परवीन मोहिनी ने। 59 वर्ष की आयु में परवीन मोहिनी ने ‘मिसेज हिमाचल 2026’ प्रतियोगिता में भाग लेकर न केवल अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया, बल्कि ‘स्पेशल कैटेगरी’ का क्राउन भी अपने नाम किया। उनकी यह उपलब्धि आज प्रदेश की तमाम महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है।सफलता का श्रेय परिवार और बेटी को दिया
परवीन मोहिनी ने अपनी इस शानदार जीत का श्रेय अपने परिवार और अपनी बेटी को दिया है। दिलचस्प बात यह है कि उनकी बेटी ने साल 2025 में ‘मिसेज हिमाचल’ का खिताब जीता था। अपनी बेटी की राह पर चलते हुए परवीन मोहिनी ने यह साबित कर दिया कि हौसला हो तो किसी भी पड़ाव पर सफलता हासिल की जा सकती है।
”मेरी बेटी मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा रही है। पिछले साल उसे ताज पहनते देख मेरा आत्मविश्वास बढ़ा और आज परिवार के सहयोग से मैंने यह मुकाम हासिल किया।”
ब्यूरो रिपोर्ट :#factlivetoday #comment #everyone #like #follow #factlivetoday #share #chandigarh #punjab #hamirpur #sujanpur #mrshimachal
Source link
