हिमाचल में अफसरशाही पर सीएम की “कैंची” चल गई है।
सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए IAS के 153 पदों में से 6 पद खत्म कर दिए हैं, वहीं IFS कैडर के 26 पद भी समाप्त कर दिए गए हैं।
इस फैसले के बाद प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया है।
सरकार इसे प्रशासनिक सुधार और खर्चों में कटौती बता रही है, जबकि विपक्ष इस पर सवाल उठा रहा है।
अब देखना होगा कि इस फैसले का हिमाचल की ब्यूरोक्रेसी और प्रशासनिक व्यवस्था पर क्या असर पड़ता है।


Source link