
हिमाचल की सियासत में बयानबाजी तेज़! धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा के बयान पर कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता पुनीत मल्ली ने जोरदार पलटवार किया है। मल्ली ने विपक्ष को घेरते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने करीब 3,000 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया है। इतना ही नहीं, देहरा में राष्ट्रीय स्तर का जूलॉजिकल पार्क, डगवार मिल्क प्लांट और नड्डी में प्रस्तावित जिपलाइन जैसी योजनाओं को भी उन्होंने सरकार की बड़ी उपलब्धियां बताया। पुनीत मल्ली ने आरोप लगाया कि विपक्ष विकास कार्यों पर चर्चा करने के बजाय केवल सरकार की आलोचना करने में जुटा है। अब देखना होगा कि कांग्रेस के इस पलटवार पर भाजपा की ओर से क्या प्रतिक्रिया सामने आती है।
Fact live today Shailja Sam #likesharefollowcomment #viralpost #everyone
Source link
