हाउसिंग बोर्ड के मकानों में ज़रूरत के हिसाब से किए गए बदलावों के लिए कंपाउंडिंग फ़ीस जमा करके राहत देने की मांग: हरदीप बुटेरला
हरदीप बुटेरला ने हाऊसिंग बोर्ड के सीईओ से मुलाक़ात करके सौंपा मांग पत्र
चंडीगढ़, 6 अगस्त:
आम आदमी पार्टी के राज्य सीनियर वाईस प्रेसिडेंट और चंडीगढ़ म्युनिसिपल कॉरपोरेशन के वार्ड नंबर 30 के पार्षद हरदीप सिंह बुटेरला ने चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के चीफ़ एग्जीक्यूटिव ऑफ़िसर (सीईओ) से मुलाक़ात की। यह मुलाक़ात वार्ड नंबर 30 के तहत आने वाले हाउसिंग बोर्ड के मकानों में रहने वाले लोगों की लंबे समय से चली आ रही समस्याओं को हल करने के लिए की गई थी। इस मौके पर वार्ड निवासी भी उनके साथ मौजूद थे।
कौंसलर बुटेरला ने सीईओ को बताया कि पिछले कई सालों से हाउसिंग बोर्ड के घरों में रहने वाले आम परिवारों ने अपनी ज़रूरतों के हिसाब से मकानों में छोटे-मोटे बदलाव किए हुए हैं। हाऊसिंग बोर्ड इन बदलावों को लेकर निवासियों को नोटिस जारी करता है, इन ढांचों को तोड़ देता है और उन पर भारी जुर्माना लगाता है, जिससे लोगों में रोष और चिंता का माहौल है।
हरदीप सिंह बुटेरला ने मांग की कि पूरे चंडीगढ़ शहर में हाऊसिंग बोर्ड मकानों के निवासियों द्वारा किए गए बदलावों को उचित कंपाउंडिंग फ़ीस लेकर रेगुलर किया जाए। उन्होंने अपनी ज़रूरतों के हिसाब से घरों में बदलाव किए हैं, कोई अवैध कब्ज़े नहीं किये।
एस. बुटेरला ने इस संबंध में सीईओ को एक विस्तृत मांग पत्र भी सौंपा और मांग की कि इस मुद्दे को जल्द हल किया जाए।
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी शहर निवासियों के साथ खड़ी है। अगर जल्द कोई समाधान नहीं निकला, तो आम आदमी पार्टी इन लोगों के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होगी।
प्रतिमंडल में गुरबख्श सिंह, यशपाल बसरा, जय सिंह, ज्ञान चंद, मास्टर संजीव कुमार आदि भी शामिल थे। ब्यूरो रिपोर्ट : रोशन लाल शर्मा
#likesharefollowcomment
Source link
