*’स्वच्छता से स्वागत’ कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भाजपा चंडीगढ़ ने गठित की प्रदेश स्तरीय समिति*
चंडीगढ़, 14 जुलाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चंडीगढ़ आगमन के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी, चंडीगढ़ प्रदेश द्वारा चलाए जा रहे “स्वच्छता से स्वागत” कार्यक्रम को प्रभावी एवं सफल बनाने के उद्देश्य से प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा के मार्गदर्शन में 14 जुलाई से 19 जुलाई तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के लिए प्रदेश स्तरीय समिति का गठन किया गया है।
भाजपा प्रदेश महामंत्री रामवीर भट्टी द्वारा जारी संगठनात्मक नियुक्ति पत्र के अनुसार इस कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु विभिन्न दायित्वों का वितरण किया गया है। समिति के संयोजक के रूप में रामवीर भट्टी को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि नरेश पांचाल, भारत कुमार, इंदिरा सिंह तथा शक्ति प्रकाश देवशाली को सह-संयोजक बनाया गया है।
इसके अतिरिक्त सरकार के साथ समन्वय स्थापित करने के लिए दीपक मल्होत्रा एवं मनीष शर्मा को समन्वयक नियुक्त किया गया है, जो कार्यक्रमों के सुचारु संचालन एवं विभिन्न विभागों के साथ आवश्यक समन्वय सुनिश्चित करेंगे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा ने विश्वास व्यक्त किया कि पार्टी के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि पूर्ण समर्पण के साथ इस कार्यक्रम को जनभागीदारी का स्वरूप देंगे। उन्होंने कहा कि “स्वच्छता से स्वागत” केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि स्वच्छ, सुंदर और विकसित चंडीगढ़ के प्रति भाजपा की प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान को जन आंदोलन का रूप दें और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चंडीगढ़ आगमन का स्वागत स्वच्छ, सुंदर एवं जागरूक चंडीगढ़ के संदेश के साथ करें।
भाजपा ने कहा कि यह कार्यक्रम नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “स्वच्छ भारत” के संकल्प को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
#likecommentsharefollowsupport #bjp #Congress
Source link
