सुखूघाट टीम सेल को हराकर बनी क्रिकेट चैंपियन

मुख्यातिथि कमल शर्मा ने विजेता और उप विजेता टीम को किया सम्मानित

विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के धारकंडी क्षेत्र के पलोथा गांव में आयोजित चार दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का रविवार को समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में धारकंडी की लगभग 16 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के समापन पर भाजपा प्रदेश जनजाति मोर्चा के महामंत्री नेता कमल शर्मा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सुखूघाट और सेल के बीच खेला गया, जिसमें सुखूघाट की टीम विजेता रही। प्रतियोगिता के समापन पर मुख्यातिथि कमल शर्मा ने दोनों विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। साथ ही उन्होंने आयोजक टीम को अपनी ओर से सहयोग राशि भी दी। इस मौके आयोजन कर्ताओं में राहुल कुमार, विशाल तरसेम, अंकुश, कंचन कुमार, हंस राज, मनोज कुमार, जोगिंदर सिंह, पलोथा के उप प्रधान विष्णु कुमार, वीरेंद्र कुमार, अभिनव और रिपन आदि मौजूद रहे।




Source link