संजू सैमसन का तूफान, भारत फाइनल में – इंग्लैंड को 7 रन से हराया

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए T20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को रोमांचक मुकाबले में 7 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली।
भारत ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में 253/7 का विशाल स्कोर खड़ा किया। संजू सैमसन ने 42 गेंदों में 89 रन की तूफानी पारी खेली, जबकि शिवम दुबे ने 43 और हार्दिक पांड्या ने 27 रन की तेज़ पारी खेली।
लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की ओर से जैकब बेथेल ने 48 गेंदों में शानदार 105 रन बनाए, लेकिन टीम 20 ओवर में 246/7 तक ही पहुंच सकी। भारत की ओर से हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह ने अहम गेंदबाज़ी की।
अब भारत का मुकाबला फाइनल में न्यूजीलैंड से होगा, जो 9 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।
संक्षिप्त स्कोर:
भारत – 253/7 (20 ओवर)
इंग्लैंड – 246/7 (20 ओवर)
भारत 7 रन से विजेता।
ब्यूरो रिपोर्ट : #factlivetoday



Source link