
शिमला | रीज मैदान
शिमला के ऐतिहासिक रीज मैदान पर उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब वहां एक लावारिस बैग/ब्रीफकेस दिखाई दिया। बैग को लेकर बम होने की आशंका के चलते मौके पर मौजूद लोगों में कुछ समय के लिए दहशत फैल गई।
सूचना मिलते ही पुलिस व अन्य सुरक्षा एजेंसियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और एहतियातन क्षेत्र को सुरक्षित किया गया। जांच के दौरान कुछ समय बाद बैग का मालिक सामने आया, जिसके बाद स्थिति को नियंत्रित किया गया।
पुलिस द्वारा संबंधित व्यक्तियों की पूरी शिनाख्त की गई है। प्रारंभिक जांच के आधार पर लोगों को अनावश्यक रूप से डराने और सार्वजनिक स्थल पर अव्यवस्था फैलाने (हरासमेंट) के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा संदेह के आधार पर संबंधित व्यक्तियों से और पूछताछ की जा रही है तथा विस्तृत जानकारी एकत्र की जा रही है।
फिलहाल स्थिति पूरी तरह सामान्य है और रीज मैदान में आवाजाही सामान्य रूप से जारी है।
#followerseveryonehighlights #highlightseveryone #highlightseveryonefollowers2026 #followerseveryone #factlivetoday #cmsukhvindersinghsukhu #RepublicDay2026 #sumeetchawla #rajeevverma #delhi #comment
Source link
