शिमला,
एस.पी.एम. ग्राउंड, इंजनघर संजौली में भव्य होली समारोह, विधायक हरीश जनारथा ने जनता के साथ मनाया रंगों का पर्व
होली के पावन अवसर पर एस.पी.एम. ग्राउंड, इंजनघर संजौली में श्री राम वेलफेयर सोसायटी द्वारा भव्य होली समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिमला शहरी के लोकप्रिय विधायक श्री हरीश जनारथा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे और उपस्थित जनसमूह के साथ रंगों के इस पावन पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया।

होली कार्यक्रम के आयोजित इस कार्यक्रम में आज दूसरे चरण में विधायक हरीश जनारथा संजौली स्थित एस.पी.एम. ग्राउंड पहुंचे, जहां उन्होंने हर वर्ष की भांति समस्त शिमला शहर की जनता के साथ होली खेली और सभी को होली के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान विधायक जनारथा ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से मिलकर उन्हें होली की शुभकामनाएं दीं और रंगों के इस त्योहार को आपसी प्रेम और भाईचारे के साथ मनाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक हरीश जनारथा ने प्रदेश में बढ़ते जहरीले नशे ‘चिट्टा’ के खिलाफ युवाओं को जागरूक किया। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे इस घातक नशे से दूर रहें और समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए आगे आएं। उन्होंने कहा कि नशा युवाओं के भविष्य को बर्बाद करता है, इसलिए युवाओं को सकारात्मक सोच के साथ जीवन में आगे बढ़ना चाहिए और समाज के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए।
इस अवसर पर विधायक हरीश जनारथा ने कार्यक्रम स्थल पर ड्यूटी पर तैनात पुलिस प्रशासन के अधिकारियों और कर्मचारियों से भी मुलाकात कर उन्हें होली के पावन पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और उनके कार्य की सराहना की।
विधायक हरीश जनारथा ने कहा कि होली के पावन अवसर पर एस.पी.एम. ग्राउंड, इंजनघर संजौली में श्री राम वेलफेयर सोसायटी द्वारा आयोजित इस भव्य होली समारोह के लिए वे सोसायटी के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि पिछले लगभग 10 वर्षों से निरंतर इस आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कर समाज में प्रेम, भाईचारा और एकता का संदेश देना अत्यंत सराहनीय है।
उन्होंने सभी के स्नेह और सहयोग के लिए धन्यवाद व्यक्त करते हुए समस्त शिमला शहरवासियों एवं प्रदेशवासियों को होली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और कामना की कि रंगों का यह पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए।
#followerseveryonehighlights #factlivetoday #likecommentsharefollowsupport #everyonefollowers #sumeetchawla #viralvideochallenge #anujsharma #himachalpradesh #palampur #cgcuniversitymohali #shimla #holi #Sanjoli




Source link