शाहपुर लीग दफ्तर में फ्री मेडिकल कैंप 28 फरवरी को, एनएचएस अस्पताल के डॉक्टर करेंगे चेकअप, मुफ्त दवाइयां भी होंगी वितरित….
पूर्व सैनिक लीग शाहपुर यूनिट की बैठक मंगलवार को आर्मी कैंटीन स्थित लीग दफ्तर में हुई। बैठक की अध्यक्षता लीग के अध्यक्ष कर्नल जय सिंह बीएसएम की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर लीग के सभी सदस्य मौजूद रहे। बैठक के दौरान अध्यक्ष कर्नल जय सिंह बीएसएम ने बताया कि 28 फरवरी को सुबह साढ़े 10 बजे एनएचएस अस्पताल की ओर से आर्मी कैंटीन की ऊपरी मंजिल पर लीग दफ्तर में फ्री मेडिकल कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में एनएचएस अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टर मरीजों का चेकअप करेंगे। उन्होंने सभी पूर्व सैनिक, वीर नारियां और विधवा माता-बहनों से अपील की कि सभी सुबह साढ़े दस बजे लीग दफ्तर में पहुंचकर अपना फ्री उपचार करवाएं। इस दौरान फ्री दवाइयां भी वितरित की जाएंगी। इस कैंप का शुभारंभ शाहपुर के उपमंडलाधिकारी डॉक्टर गणेश ठाकुर करेंगे। इसके साथ ही विशेष अतिथि तहसीलदार शाहपुर दीक्षांत ठाकुर होंगे।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जिन पूर्व सैनिकों ने अपने निम्नलिखित दस्तावेज ईसीएचएस (वीएसके) में जमा नहीं करवाएं, जिनमें पीपीओ डिश बुक सीएसडी कार्ड ज्वाइंट फोटो, सिंगल फोटो, बैंक अकाउंट पासबुक की फर्स्ट फोटो और पत्नी की आधार कार्ड का फोटो जमा करवाएं। इसके साथ ही अधिक जानकारी के लिए लीग के दफ्तर में संपर्क करें। इस मौके पर सचिव रत्न चंद, प्रेस सचिव सुरिंदर पटियाल, कैप्टन जन्मेज सिंह, कैप्टन अमर सिंह, कैप्टन भगवान दास, कैप्टन गोविंद सिंह, कैप्टन लोकेश नाग, कैप्टन जय करण, सूबेदार मेजर प्रीतम चंद, सूबेदार मेजर कर्मजीत सिंह और राजिंदर गोस्वामी आदि पूर्व सैनिक मौजूद रहे।
#Shahpur #green_state_himachal #jamiamilliaislamia #smartmwterprotest #karuneshdoulta #taxi_operatorhp #green_and_clean_himachal #manvendrasinghbodyfoundindrum #pathlabownermurder #mandi500इयर्स #kangra #rajol #dhanotu #45mile #draman #dodhamb #chadee #rait #viralpost #likecommentsharefollowsupport
Source link
