शाहपुर में पूर्व सैनिकों के परिजनों की जांची सेहत

पूर्व सैनिक लीग शाहपुर यूनिट ने लगाया फ्री मेडिकल कैंप, एनएचएस अस्पताल के डॉक्टर ने किया चेकअप, मुफ्त दवाइयां भी वितरित

पूर्व सैनिक लीग शाहपुर यूनिट की ओर से आर्मी कैंटीन की ऊपरी मंजिल पर लीग दफ्तर में शनिवार को फ्री मेडिकल कैंप लगाया गया। इस कैंप में एनएचएस अस्पताल के विशेषज्ञ की टीम चेकअप करने पहुंची। इस कैंप का आयोजन लीग के अध्यक्ष कर्नल जय सिंह बीएसएम की अध्यक्षता में हुआ। कैंप का शुभारंभ शाहपुर के उपमंडलाधिकारी डॉक्टर गणेश ठाकुर ने किया। इस मौके पर एनएचएस अस्पताल की ओर से आर्थो विशेषज्ञ डॉक्टर शुभांग अग्रवाल, सर्जन सुधीर सूद, हार्ट विशेषज्ञ साहिल सरीन पहुंचे और पूर्व सैनिकों के पारिवारिक सदस्यों का चेकअप किया। इस दौरान मुफ्त ईसीजी और ब्लड शुगर और बीएमडी टेस्ट भी किए। इस मौके पर करीब 230 के करीब लोगों का चेकअप किया गया।
इस मौके पर कर्नल जय सिंह (वीएसएम), कर्नल एस एस राणा, मेजर पीसी डोगरा, सचिव रत्न चंद, प्रेस सचिव सुरिंदर पटियाल, कैप्टन विजय, कैप्टन जन्मेश, कैप्टन लोकेश, कैप्टन भागमल, कैप्टन संतोष, कैप्टन गोविंद दास, सूबेदार मेजर प्रीतम, पीओ विजय और ई ओ गणेश शर्मा आदि मौजूद रहे।




Source link