शाहपुर के गोरड़ा से बाइक चोरी, पुलिस में शिकायत दर्ज

शाहपुर (कांगड़ा)। शाहपुर के गोरड़ा क्षेत्र से एक बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित अनीकेत शर्मा पुत्र श्री तिलक राज ने इस संबंध में पुलिस थाना शाहपुर में शिकायत दर्ज करवाई है।

जानकारी के अनुसार अनीकेत शर्मा गोरड़ा में संतोषी माता मंदिर के पास एक गली में किराए के मकान में रहते हैं, जहां केवल दोपहिया वाहन ही पहुंच सकते हैं। उन्होंने अपनी बाइक (आरसी नंबर HP 46 3972) घर के गेट के बाहर खड़ी की थी। आशंका है कि शुक्रवार रात 26 जून 2026 को रात करीब 9 बजे के बाद अज्ञात चोर बाइक चोरी कर ले गए।

अनीकेत शर्मा ने बताया कि शनिवार सुबह वह जल्दी में ड्यूटी पर निकल गए, इसलिए बाइक की ओर ध्यान नहीं दिया। शाम को घर लौटने पर जब उन्होंने बाहर देखा तो बाइक वहां नहीं थी। काफी तलाश करने के बाद भी बाइक का कोई पता नहीं चला, जिसके बाद उन्होंने पुलिस थाना शाहपुर में शिकायत दर्ज करवाई।

गौरतलब है कि करीब एक माह पहले शाहपुर के पुहाड़ा क्षेत्र से भी एक कार चोरी हुई थी। इसके अलावा पिछले छह महीनों के दौरान शाहपुर क्षेत्र के करीब आधा दर्जन मंदिरों में भी चोरी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। लगातार हो रही चोरी की वारदातों से लोगों में चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इन मामलों में अभी तक चोर पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं, जिससे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

#likecommentsharefollowsupport #factlivetoday #BREAKING Shailja Sam



Source link