शनिवार को असम के जोरहाट में भारतीय वायुसेना (IAF) का एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें वायुसेना के पांच जवानों की मौत हो गई। भारतीय वायुसेना ने एक बयान जारी कर इसकी पुष्टि की।
वायुसेना ने कहा, “असम के जोरहाट में हुए एएन-32 विमान हादसे में अपने पांच कर्मियों को खोने पर भारतीय वायुसेना को गहरा दुख है। स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह, फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार, सार्जेंट जितेंद्र शर्मा, अग्निवीरवायु खेमाराम कुमावत और अग्निवीरवायु दानिश आलम ने कर्तव्य निभाते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया है। भारतीय वायुसेना शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती है और इस दुख की घड़ी में उनके साथ मजबूती से खड़ी है।”
वायुसेना ने सोशल मीडिया मंच X पर पोस्ट के माध्यम से हादसे की जानकारी साझा करते हुए दिवंगत जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
#factlivetoday #likecommentsharefollowsupport



Source link