विश्व क्षय रोग दिवस पर 100 दिवसीय टी.बी. मुक्त भारत अभियान का राज्य स्तरीय शुभारंभ
शिमला, 24 मार्च 2026
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, हिमाचल प्रदेश द्वारा आज विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर गेयटी थिएटर, शिमला में 100 दिवसीय टी.बी. मुक्त भारत अभियान का राज्य स्तरीय शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में माननीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल जी उपस्थित रहे, जिन्हें मंच पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शिमला शहरी क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री हरीश जनारथा जी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्हें भी मंच पर सम्मानित किया गया।
अपने संबोधन में माननीय विधायक श्री हरीश जनारथा जी ने कहा कि टी.बी. जैसी गंभीर बीमारी पर नियंत्रण और उसका उन्मूलन सामूहिक प्रयासों से ही संभव है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस दिशा में किए जा रहे सराहनीय कार्यों एवं उपलब्धियों की प्रशंसा करते हुए शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को इस अभियान को सफल बनाने हेतु प्रेरित किया और सभी को सफलता के लिए बधाई दी।
कार्यक्रम के दौरान टी.बी. के प्रति जागरूकता बढ़ाने, समय पर जांच एवं उपचार सुनिश्चित करने तथा जनभागीदारी को मजबूत बनाने पर विशेष बल दिया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रदेश को टी.बी. मुक्त बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाना है।
कार्यक्रम का मुख्य संदेश रहा—
“जन-जन का रखे ध्यान, टी.बी. मुक्त भारत अभियान”
“टी.बी. का खतरा कभी बताकर नहीं आता”
अंत में सभी अधिकारियों एवं उपस्थित जनसमूह ने मिलकर टी.बी. मुक्त भारत के संकल्प को दोहराया।
#likesharecommentfolloweveryone #followerseveryonehighlights #factlivetoday #roshanlalsharma #JairamThakur #sumeetchawla #Minister #SukhwinderSinghSukhu #nagrotabagwan #himachalpradesh




Source link