विधायक आपके द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत आज 16 जुलाई को शिमला शहरी के लोकप्रिय विधायक श्री हरीश जनारथा जी ने वार्ड पार्षद श्रीमती ममता चंदेल, लोक निर्माण विभाग (PWD) एवं नगर निगम के अधिकारियों, जे.ई. तथा संबंधित ठेकेदारों के साथ नियर अमर ट्रैक्स, अपर चनौठी, बातिश कॉलोनी, लक्ष्मी नारायण मंदिर और मुख्य बाजार का दौरा कर वार्ड में पूर्ण हो चुके विकास कार्यों तथा प्रगति पर चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया।
इस दौरान स्थानीय निवासियों ने वार्ड में हुए अभूतपूर्व विकास कार्यों के लिए विधायक जी का आभार व्यक्त किया तथा अपनी विभिन्न समस्याओं और आवश्यकताओं से उन्हें अवगत कराया। विधायक श्री हरीश जनारथा जी ने सभी समस्याओं का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए आश्वस्त किया कि जिस प्रकार वार्ड में विकास कार्य निरंतर गति से आगे बढ़ रहे हैं, उसी प्रकार शेष सभी जनहित के कार्य भी प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण किए जाएंगे। जनता का विश्वास और विकास के प्रति हमारी प्रतिबद्धता ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। ब्यूरो रिपोर्ट : राजीव वर्मा
Source link
