विधायक आपके द्वार अभियान के तहत रामनगर वार्ड में जनता से रूबरू हुए विधायक हरीश जनारथा

शिमला, 12 जुलाई।

विधायक आपके द्वार अभियान के तहत आज शिमला शहरी के विधायक श्री हरीश जनारथा ने रामनगर वार्ड नंबर-12 स्थित गढ़वाल सभा भवन में स्थानीय नागरिकों से संवाद किया तथा वार्ड में चल रहे एवं पूर्ण हो चुके विकास कार्यों की जानकारी ली।

इस अवसर पर वार्डवासियों ने विधायक श्री हरीश जनारथा का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उनके नेतृत्व में वार्ड में हुए विभिन्न विकास कार्यों के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया। स्थानीय लोगों ने कहा कि क्षेत्र में सड़क, मूलभूत सुविधाओं एवं जनहित से जुड़े अनेक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया गया है, जिससे आम जनता को सीधा लाभ मिला है।

विधायक श्री हरीश जनारथा ने वार्डवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का विश्वास और सहयोग ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने आश्वस्त किया कि रामनगर वार्ड सहित पूरे शिमला शहर के संतुलित एवं समग्र विकास के लिए वे निरंतर प्रतिबद्ध होकर कार्य करते रहेंगे तथा जनता की प्रत्येक उचित मांग को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का प्रयास करें l
#likecommentsharefollowsupport #shimla #facebookviral



Source link