
लोकेशन ज्वालामुखी
शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर में झंडा चढ़ाने की परंपरा के साथ आश्विन माह के नवरात्रों का शुभारंभ
विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर में आज विधायक संजय रतन ने परंपरागत झंडा चढ़ाने की रस्म के साथ आश्विन माह के शरद कालीन नवरात्रों का विधिव्त शुभारंभ किया l उन्होंने इस मौके पर मां ज्वालामुखी की पूजा अर्चना की और कन्या पूजन कर हलवे का प्रसाद बांटा और समस्त देशवासियों को आश्विन माह के नवरात्रों के शुभारंभ पर बधाई दी l उन्होंने कहा कि नवरात्रों के दौरान यात्रियों को हर संभव सुविधा उपलब्ध हो इसके लिए उन्होंने प्रशासन को निर्देश जारी कर दिए हैं l उन्होंने कहा कि पूरे विश्व से मां ज्वालामुखी के भक्त नवरात्रों में परिवार सहित यहां दर्शन करने के लिए आते हैं उन को हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध होनी चाहिए l यात्रियों के साथ और स्थानीय लोगों के साथ प्रशासन बड़े मधुर व्यवहार के साथ पेश आए ताकि बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई समस्या ना हो ना ही उनकी आस्था और श्रद्धा को किसी प्रकार से कोई ठेस लगे l यात्रियों को मां ज्वालामुखी के मंदिर में दर्शन करने के बाद हर मंदिर में आने-जाने की सुविधा प्रदान की जाए किसी भी मंदिर के रास्ते को बंद ना किया जाए l ताकि यात्रियों की आस्था को धक्का ना लगे l इस मौके पर उनकी धर्मपत्नी रितु रतन ,एसडीएम ज्वालामुखी डॉक्टर संजीव शर्मा ,डीएसपी ज्वालामुखी संजय शर्मा ,थाना प्रभारी संदीप पटियाल ,मंदिर अधिकारी तहसीलदार अजय मांड्याल ,मंदिर न्यास ज्वालामुखी के सदस्य, नगर परिषद ज्वालामुखी के सदस्य ,पुजारी वर्ग ,कर्मचारी वर्ग ,अधिकारी वर्ग और शहर के प्रबुद्ध लोग भी उपस्थित थे l
व्हाइट : विधायक संजय रतन ज्वालामुखी #viralpost
Source link
