लोकेशन,शाहपुर

शाहपुर में 4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

–

जिला कांगड़ा के शाहपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 19 वर्षीय युवक को 4.48 ग्राम चिट्टे (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, कांगड़ा पुलिस की सीआईए (CIA) टीम को देर शाम गुप्त सूचना मिली थी। इसके आधार पर पुलिस थाना शाहपुर के अंतर्गत पुराने एनएच मार्ग, घटनालू (पठानकोट से शाहपुर मार्ग) पर गश्त एवं चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।चेकिंग के दौरान संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर पुलिस ने एक युवक को पूछताछ के लिए रोका। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 4.48 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। इसके बाद सीआईए टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया।पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान कर्तव्य पठानिया (19) निवासी गांव एवं डाकघर दरगेला, तहसील शाहपुर, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह चिट्टा कहां से लेकर आया था और इसे कहां सप्लाई किया जाना था। पुलिस नशे के अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों और संभावित सप्लाई नेटवर्क की भी जांच कर रही है।
Fact live today #likecommentsharefollowsupport #facebookviral #everyone



Source link