
लोकेशन,शाहपुर
भरूपलाहड़ पंचायत भवन की पहली मंजिल का लोकार्पण
विधायक केवल सिंह पठानिया ने किया उद्घाटन, शाहपुर में ग्रामीण विकास विभाग के 8.50 करोड़ के कार्य प्रगति पर
विधानसभा उपमुख्य सचेतक एवं शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने भरूपलाहड़ में नवनिर्मित पंचायत भवन की पहली मंजिल का लोकार्पण किया। इस मंजिल के निर्माण पर 46 लाख रुपये खर्च किए गए हैं, जबकि पंचायत भवन के निर्माण पर कुल 1.14 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं। भवन के तैयार होने से पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों को विभिन्न कार्यों के निपटारे में सुविधा मिलेगी।
उन्होंने इस परियोजना को स्वीकृति प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। साथ ही संबंधित विभागों को विकास कार्यों को जिम्मेदारी के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।पठानिया ने बताया कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण विकास विभाग के तहत लगभग 8.50 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न भवनों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। पंचायत भवनों के निर्माण से स्थानीय स्तर पर प्रशासनिक कार्यों को सुचारू बनाने में मदद मिलेगी और लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।विधायक ने बताया कि लंज में 3.39 करोड़ रुपये की लागत से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भवन का निर्माण कार्य जारी है। इसके अलावा, लंज स्वास्थ्य संस्थान में अल्ट्रासाउंड मशीन भी पहुंच गई है, जिसे जल्द शुरू किया जाएगा। इससे क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा और अल्ट्रासाउंड जांच के लिए अन्य स्वास्थ्य संस्थानों पर निर्भरता कम होगी।इस अवसर पर ग्राम पंचायत भरूपलाहड़ की प्रधान रेणु बाला ने मुख्यातिथि का पंचायत में पहुंचने और पंचायत भवन की पहली मंजिल का लोकार्पण करने के लिए आभार जताया। जिला परिषद सदस्य मीना राणा और पूर्व जिला परिषद सदस्य नीना ठाकुर ने भी अपने विचार रखे।
बाइट: केवल पठानिया,उपमुख्यसचेतक
Source link
