लोकगायक इशांत भारद्वाज की पत्नी शिल्पा देवी बनीं प्रधान, जगन्नाथ लगातार चौथी बार उपप्रधान

शाहपुर : ग्राम पंचायत रिड़कमार में हुए पंचायत चुनाव में हिमाचल के प्रसिद्ध लोकगायक इशांत भारद्वाज की पत्नी शिल्पा देवी ने 125 वोटों के बड़े अंतर से प्रधान पद पर जीत दर्ज की है।
वहीं जगन्नाथ ने 36 वोटों से जीत हासिल कर लगातार चौथी बार उपप्रधान बनने का गौरव प्राप्त किया। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद पंचायत में खुशी का माहौल है और समर्थकों ने दोनों विजेताओं को बधाई दी।



Source link