
लड़कों और लड़कियों में शिमला की टीम बनी वालीवॉल चैंपियन
शाहपुर में लड़के और लड़कियों की राज्य स्तरीय वालीवॉल प्रतियोगिता का समापन, सांसद डाक्टर राजीव भारद्वाज ने विजेताओं को किया सम्मानित
हिमाचल प्रदेश स्टेट वालीवॉल एसोसिएशन की ओर से जिला कांगड़ा के शाहुपर स्कूल खेल मैदान में राज्य स्तरीय तीन दिवसीय अंडर21 (लड़के और लड़की) वालीवॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के 12 जिलों की टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले बुधवार को खेले गए। इस मौके पर मुख्यातिथि के रूप में जिला चंबा और कांगड़ा के सांसद डाक्टर राजीव भारद्वाज मजौदू रहे। इस दौरान लड़कियों का फाइनल मुकाबला शिमला और सोलन के बीच हुआ, जिसमें शिमला की टीम विजेता रही। वहीं लड़कों में फाइनल मकाबला शिमला और सिरमौर के बीच खेला गया। इसमें भी शिमला की टीम विजेता रही। इस मौके पर सांसद डाक्टर राजीव भारद्वाज ने दोनों विजेता और उपविजेता टीमों को नकद पुरस्कार राशि और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर जिला वालीवॉल संघ के अध्यक्ष कमल कुमार शर्मा, पूर्व मंत्री सरवीन चौधरी, जिला कांगड़ा भाजपा अध्यक्ष सचिव शर्मा, अशोक वशष्ट, शाहपुर भाजपा मंडल के अध्यक्ष रवि दत्त शर्मा, मोनी धीमा, देवेंद्र कोहली, जिला फुटवाल एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश चौहान, जिला वालीवॉल संघ के सदस्य अरुण कौशल, नवनीत शर्मा, प्रदीप शर्मा, संतोष कुमार, राजीव वशिष्ट, सतेंद्र गौतम और संजीव राणा आदि मौजूद रहे। इस मौके पर मुख्यातिथि सांसद डाक्टर राजीव भारद्वाज ने कहा कि हिमाचल के शिमला, सिरमौर और सोलन ऐसे जिले हैं जहां वालीवालें युवाओं के खून में वसता है। इसलिए जिला कांगड़ा की वालीवॉल की एसोसिएशन को भी इसी तरह मेहनत करने की जरूरत है। उन्होंने जिला वालीवॉल एसोसिएशन को सांसद निधि से तीन लाख रुपए देने की घोषणा की।
Source link
