रामनवमी के पावन अवसर पर सीटीओ शिमला में भव्य शोभायात्रा का आयोजन
शिमला, 24 मार्च।
आज सीटीओ शिमला में राम मंदिर सभा द्वारा भगवान श्री राम के जन्मोत्सव रामनवमी के पावन अवसर पर एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस धार्मिक एवं श्रद्धापूर्ण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
इस शोभायात्रा में शिमला शहरी क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री हरीश जनारथा जी को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। माननीय विधायक जी ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर भगवान श्री राम के चरणों में माथा टेका तथा शहरवासियों से आत्मीय भेंट की।
उन्होंने इस पावन अवसर पर समस्त शिमला शहर वासियों को रामनवमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और सभी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।
इस शुभ अवसर पर भाजपा के पूर्व शिमला शहरी विधायक श्री सुरेश भारद्वाज जी भी उपस्थित रहे और माननीय विधायक जी के साथ शोभायात्रा में सम्मिलित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
यह शोभायात्रा पूरे शहर में श्रद्धा, उत्साह और भाईचारे का संदेश देती हुई निकली, जिसमें विभिन्न धार्मिक झांकियों और भजनों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
ब्यूरो रिपोर्ट : राजीव वर्मा
#likesharecommentfolloweveryone #followerseveryonehighlights #factlivetoday #roshanlalsharma #JairamThakur #sumeetchawla #Minister #SukhwinderSinghSukhu #nagrotabagwan हिमाचलप्रदेश #himachalpradesh #shimla




Source link