राज्य स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ

शाहपुर में जिला वालीबाल संघ कांगड़ा की ओर से राज्य स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ सोमवार को शाहपुर के खेल मैदान में किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में वर्मा जेवर महल के एमडी सुनील वर्मा ने टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। इस मौके पर जिला वालीबाल संघ के अध्यक्ष कमल कुमार शर्मा, उप प्रधान संतोष मक्खन, उपाध्यक्ष राजीव वशिष्ठ, सचिव प्रदीप राणा, सह सचिव प्रदीप शर्मा और सदस्य अरुण कौशल आधी मौजूद रहे। बता दें कि रविवार को ही प्रदेश भर से लड़कों और लड़कियों की टीमें पहुंच चुकी हैं। खिलाड़ियों और कोच को रहने और खाने की व्यवस्था शाहपुर में ही की गई है। मंगलवार को सुबह साढ़े आठ बजे नशे के खिलाफ मैराथन का आयोजन किया जाएगा। इसका शुभारंभ सासंद अनुराग ठाकुर करेंगे।वीमैराथन के प्रथम दस विजेता प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया जाएगा।

बता दें कि सोमवार को लड़कों में प्रतियोगिता का पहला मैच बिलासपुर और मंडी के बीच खेला गया। दूसरी तरफ लड़कियों में शिमला और कुल्लू के बीच पहला मैच खेला गया।




Source link