
मुख्यमंत्री ने मशोबरा में विभिन्न विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास
शिमला, 6 अगस्त।
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने गुरुवार को शिमला जिले के मशोबरा क्षेत्र में विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास कर क्षेत्रवासियों को विकास की नई सौगात दी।
आज कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र में करीब 48 करोड़ रुपये की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस दौरान मशोबरा में नए खंड विकास कार्यालय भवन का उद्घाटन भी किया।
– 1.75 लाख अति निर्धन परिवारों के लिए जल्द ‘अपना परिवार सुखी परिवार योजना’ शुरू की जाएगी।
– लगभग 10 लाख पात्र परिवारों को स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराने के लिए नई योजना तैयार की जा रही है।
– शिक्षकों के रिक्त पदों को प्राथमिकता से भरा जा रहा है तथा विद्यालयों के शैक्षणिक ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए 87 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।
– जिला परिषद कर्मचारियों को उनकी सभी मांगों एवं समस्याओं के उचित समाधान का आश्वासन दिया।
– मशोबरा में सीबीएसई स्कूल, पीडब्ल्यूडी मंडल एवं उपमंडल कार्यालय भवनों के निर्माण के लिए वित्तीय सहायता तथा एक एक्स-रे मशीन उपलब्ध करवाने की घोषणा की।
– ग्रामीण ठोस कचरा प्रबंधन योजना के प्रथम चरण में 137 वाहनों को रवाना किया। अगले चरण में 700 और वाहन शामिल किए जाएंगे, जिनका संचालन ग्राम पंचायतें करेंगी।
इस अवसर पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री Anirudh Singh जी, विधायक सुंदर सिंह ठाकुर जी, हिमुडा के उपाध्यक्ष यशवंत छाजटा जी, नशा निवारण बोर्ड के उप-संयोजक संजय भारद्वाज जी, राज्य विपणन बोर्ड के सलाहकार नरेंद्र ठाकुर जी, कैलाश फेडरेशन के अध्यक्ष बलदेव ठाकुर जी एवं अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।
#factlivetoday #likesharefollowcomment
Source link
