मात-पिता गोधाम में लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार समारोह में नायब सिंह सैनी होंगे मुख्य अतिथि
पटियाला : मात-पिता गोधाम ट्रस्ट के प्रतिनिधि मंडल ने आज हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को बनूड़–अंबाला रोड, गाँव खल्लौर में निर्माणाधीन विश्व के प्रथम मात-पिता मंदिर में 10 अप्रैल को 15वें मात-पिता पूजन दिवस के दौरान होने जा रहे लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार समारोह में मुख्य अतिथि का निमंत्रण दिया।
ट्रस्ट के संस्थापक ट्रस्टी गोचर दास ज्ञान ने बताया कि निमंत्रण स्वीकार करते हुए, नायब सिंह सैनी ने कार्यक्रम में शामिल होने का आश्वासन दिया है। ।
प्रतिनिधिमंडल में गोचर दास ज्ञान के साथ ट्रस्टी सुरनेश सिंगला , ट्रस्टी कश्मीरी लाल गुप्ता के बेटे अंकुर गुप्ता, सीनियर वाइस प्रधान सुशील बिंदल एवं चेयरमैन हरियाणा बीज विकास निगम देव कुमार शर्मा मौजूद रहे ।
गौरतलब है कि दुनिया का पहला मात पिता मंदिर बनूड़ अंबाला रोड जिला मोहाली मेन हाईवे पर बन रहा है जिसमे हर वर्ष 10 अप्रैल को मात पिता पूजन दिवस बड़े धूमधाम से मनाया जाता है जिसमे अलग अलग प्रांतों से लोग आते हैं और अपने माता पिता की पूजा करते हैं ।
बहुत जल्दी विश्व का पहला मात पिता मंदिर समाज समर्पित होगा ।संस्थापक गौचर दास ज्ञान ने सभी देशवासियों को विनती की की 10 अप्रैल को ज़्यादा से ज़्यादा लोग अपने माता पिता की पूजा करने के लिए मात पिता गोधाम में पधारे,सभी मात पिता भक्तों को पूजा की थाली सामग्री इत्यादि वहीं मिलेगी ।
कार्यक्रम सुबह 10 बजे शुरू होगा तथा भंडारा दोपहर से अटूट चलेगा ।उन्होंने यह भी बताया कि यह दुनिया का पहला मंदिर होगा जिसमें अपने माता पिता में ही भगवान होने का अहसास होगा ।
ब्यूरो रिपोर्ट :रोशन लाल शर्मा
#factlivetoday #newsupdate2026 #followerseveryonehighlights #roshanlalsharma #sumeetchawla #rajeevverma #comment #everyone #like #follow #share #Fact live today



Source link