महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्स प्रशिक्षण अकादमी के लिए चयनित होने पर राजबीर सिंह सम्मानित, शहीद दादा अमरीक सिंह के साथियों से लिया आशीर्वाद।
संदीप कुमार
गुरदासपुर, 19 अप्रैल। सीबीएसई की दसवीं कक्षा में 99.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल करने वाले राजबीर सिंह पनियाड़ गांधीयाँ को महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्स प्रशिक्षण अकादमी, मोहाली के लिए चयनित होने पर कामरेड अमरीक सिंह यादगारी हॉल कमेटी, गुरदासपुर द्वारा सम्मानित किया गया।राजबीर सिंह, शहीद कामरेड अमरीक सिंह के पोते हैं। वर्ष 1990 में आतंकवादियों से मुकाबला करते हुए शहीद हुए कामरेड अमरीक सिंह की स्मृति में बनी कमेटी ने उनके पोते की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए उन्हें सम्मानित किया।राजबीर सिंह ने बताया कि उन्होंने दसवीं की परीक्षा में 500 में से 497 अंक प्राप्त किए हैं। पंजाब के 3000 विद्यार्थियों में से वह उन 48 सफल विद्यार्थियों में शामिल हैं, जिन्हें महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्स प्रशिक्षण अकादमी के लिए चुना गया है।
इस अवसर पर कीर्ति किसान यूनियन के सूबा मीत प्रधान कामरेड सतबीर सिंह सुल्तानी, जमहूरी अधिकार सभा पंजाब के प्रेस सचिव अमरजीत शास्त्री तथा पूर्व एसडीएम अशोक कुमार दानेवाल ने राजबीर सिंह को आशीर्वाद देते हुए कहा कि वह अपने दादा अमरीक सिंह की जनहित के लिए दी गई कुर्बानी और अपनी दादी सुरिंदर कौर की मिलिट्री सेवा को प्रेरणा मानकर कड़ी मेहनत करे तथा सेना के उच्च पदों तक पहुंचे। समारोह में बिक्रमजीत सिंह, जोगिंदर पाल पनियाड़, मैडम बलविंदर कौर रावलपिंडी, तरलोक सिंह बहिरामपुर, सुखदेव बहिरामपुर, राज कुमार पंडोरी, गुरदयाल सिंह बालापिंडी, प्रिंसिपल अमरजीत सिंह मनी, हरभजन सिंह मांगट, हरदीप राज और संदीप बाजवा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट :रोशन लाल शर्मा
#parliamentwomenreservationbill #haryana_punjab_bhaichara_zindabad_challenge #factlivetoday #likecommentsharefollowsupport #roshanlalsharma #sumeetchawla #Mohali #viralpost #ludhiana #cbseboard
Source link
