भारी बारिश भी नहीं रोक पाई पहलवानों के दांव-पेंच, गड़पा रैत छिंज मेले में सोनू लंबा नाला ने मारी बाजी
रैत (कांगड़ा):
क्षेत्र के प्रसिद्ध गड़पा रैत छिंज मेले का दो दिवसीय आयोजन मूसलाधार बारिश के बीच रोमांचक दंगल के साथ संपन्न हो गया। खराब मौसम के बावजूद कुश्ती के प्रति लोगों का जुनून इस कदर था कि सैंकड़ों दर्शक घंटों तक बारिश में भीगते हुए अखाड़े के चारों ओर डटे रहे और पहलवानों का हौसला बढ़ाते रहे।
मेले के समापन अवसर पर भाजपा नेता कमल शर्मा और प्रमुख उद्यमी सुरेंद्र शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। अतिथियों ने अखाड़े में पहुंचकर पहलवानों का हाथ मिलवाया और बड़ी माली के विजेताओं को भारी-भरकम इनामी राशि देकर सम्मानित किया।
रोमांचक रही बड़ी माली की भिड़ंत
दंगल का सबसे मुख्य आकर्षण ‘बड़ी माली’ का मुकाबला रहा, जो सोनू (लंबा नाला, नूरपुर) और पम्मा पहलवान (डेरा बाबा नानक) के बीच खेला गया। दोनों ही पहलवानों ने एक-दूसरे को चित करने के लिए जबरदस्त दांव-पेंच दिखाए, लेकिन अंततः हिमाचल केसरी सोनू लंबा नाला ने अपनी फुर्ती और ताकत के बल पर पम्मा पहलवान को हराकर बड़ी माली का खिताब अपने नाम कर लिया।
सैकड़ों पहलवानों ने दिखाया दमखम
दो दिनों तक चले इस मेले में हिमाचल और पंजाब के विभिन्न अखाड़ों से आए सैकड़ों पहलवानों ने हिस्सा लिया। बारिश के कारण फिसलन भरी मिट्टी में भी पहलवानों का जोश कम नहीं हुआ। मेला कमेटी के प्रधान हरी सिंह डोगरा, रिपन चौधरी, पवन कुमार और सूबेदार हरि सिंह प्रधान , सुरेश कुमार,प्रीतम चंद,रमेश चंद जगदीश चंद,सहित अन्य पदाधिकारियों ने पूरी मुस्तैदी के साथ आयोजन को सफल बनाया। मुख्य अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि इस तरह के ग्रामीण खेल आयोजन युवाओं को नशे से दूर रखने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं।
ब्यूरो रिपोर्ट : फैक्ट लाइव टुडे
#newsupdate2026 #followerseveryonehighlights #factlivetoday #KangraInternationalSchool #dchamirpur #hemrajbairwa #roshanlalsharma #Navratri2026 #sumeetchawla #rajeevverma #kamalsharma #arunkoushal #like #share #comment #follow #everyone
Source link
