भाजपा शाहपुर ने ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ कार्यक्रम के तहत बनाई रंगोली, कार्यकर्ताओं ने लिया सेवा का संकल्प
कमल कुमार शर्मा ने महिलाओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का जताया आभार; 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चल रहा सेवा संकल्प अभियान
शाहपुर। भाजपा शाहपुर द्वारा ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान रंगोली बनाकर उत्साहपूर्वक सेवा, समर्पण और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के संयोजक भाजपा जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री कमल कुमार शर्मा रहे।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न सेवा गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में शाहपुर में रंगोली कार्यक्रम आयोजित कर सामाजिक सहभागिता और सेवा भावना को प्रोत्साहित किया गया।
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सरवीन चौधरी, खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक राकेश चौहान, भाजपा मंडल अध्यक्ष रविदत्त शर्मा, धारकंडी मंडल अध्यक्ष अशोक वशिष्ठ, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मोनी धीमान, भाजयुमो जिला महामंत्री अरुण कौशल, किसान मोर्चा प्रदेश आईटी प्रभारी प्रणव शर्मा, शाहपुर मंडल महामंत्री कपिल महाजन, भाजपा नेता हरिकृष्ण चौधरी, किसान मोर्चा जिला महामंत्री सतिंदर गौतम, महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य निशा शर्मा तथा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष अनीता कुमारी सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर अरुणा देवी, सरला भाटिया और नवनीत शर्मा सहित अन्य लोगों ने भी सहभागिता की।
कार्यक्रम के सफल आयोजन पर कमल कुमार शर्मा ने महिलाओं का विशेष रूप से धन्यवाद किया। उन्होंने उपस्थित सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और सहयोगियों को बधाई देते हुए उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
कमल कुमार शर्मा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता पार्टी द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में इसी तरह बढ़-चढ़कर भाग लेते रहें और सेवा भावना के साथ समाज तथा राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाली गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। Fact live today Shailja Sam
Source link
