भवारना पंचायत को मिला नया नेतृत्व, सौरभ डोगरा बने प्रधान
ग्राम पंचायत भवारना में खुशी की लहर, लोगों ने दी बधाइयां और शुभकामनाएं
भवारना, 29 मई 2026
ग्राम पंचायत भवारना के प्रधान पद पर सौरभ डोगरा के निर्वाचित होने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। पंचायत चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद समर्थकों, स्थानीय लोगों और शुभचिंतकों ने उन्हें ढेरों बधाइयां एवं शुभकामनाएं दीं।
लोगों ने उम्मीद जताई कि सौरभ डोगरा के नेतृत्व में पंचायत में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी तथा जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। जीत के बाद पंचायत क्षेत्र में समर्थकों द्वारा खुशी मनाई गई और एक-दूसरे को मिठाई बांटकर जश्न मनाया गया।
इस अवसर पर सौरभ डोगरा ने पंचायतवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सभी लोगों को साथ लेकर पंचायत के विकास, पारदर्शिता और जनसेवा के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
Source link
