बोह आपदा पीड़ितों के बीच शाहपुर के मौजूदा विधायक से पहले पहुंचे भाजपा के धर्मशाला से विधायक सुधीर शर्मा, अपनी ओर से 50-50 हजार रुपये की सहायता का किया ऐलान

राहत शिविर में प्रभावित परिवारों से मिले, साथ में गए शाहपुर से भाजपा नेता कमल शर्मा प्रदेश महामंत्री जनजाति मोर्चा ने भी बर्तन खरीदने के लिए सभी प्रभावितों को 5-5 हजार रुपये नकद बांटे

शाहपुर। 21 जुलाई को विधानसभा क्षेत्र शाहपुर की बोह घाटी में बादल फटने से आई भीषण आपदा ने कई परिवारों की जिंदगी उजाड़ दी। इस प्राकृतिक त्रासदी में कई मकान बह गए, पशुधन का भारी नुकसान हुआ और प्रभावित परिवारों के सामने जीवनयापन का संकट खड़ा हो गया।

आपदा के बाद धर्मशाला के विधायक एवं पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा राहत शिविर बोह पहुंचे और प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने अपनी निजी ओर से प्रत्येक प्रभावित परिवार को 25-25 हजार रुपये नकद प्रदान किए। साथ ही घोषणा की कि 25-25 हजार रुपये अतिरिक्त शीघ्र ही सभी प्रभावित परिवारों के बैंक खातों में भेजे जाएंगे, ताकि उन्हें राहत मिल सके।

इस अवसर पर शाहपुर से भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री कमल कुमार शर्मा ने भी प्रभावित परिवारों को घर-गृहस्थी दोबारा शुरू करने में सहयोग के लिए बर्तन खरीदने हेतु 5-5 हजार रुपये नकद वितरित किए।

राहत शिविर में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए सुधीर शर्मा ने कहा कि इस कठिन समय में कोई भी प्रभावित परिवार स्वयं को अकेला न समझे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जिस भी परिवार को किसी प्रकार की सहायता की आवश्यकता होगी, उसे हरसंभव मदद उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने राहत एवं पुनर्वास कार्यों में भी हर स्तर पर सहयोग देने का आश्वासन दिया।

उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं के समय मानवता ही सबसे बड़ा धर्म है और समाज के प्रत्येक सक्षम व्यक्ति को आगे बढ़कर पीड़ित परिवारों की सहायता करनी चाहिए।

#factlivetoday #likesharecomment #facebookviral



Source link