बैजनाथ उपमंडल के गुरण धार क्षेत्र में पैराग्लाइडिंग दुर्घटना की सूचना मिलते ही राज्य सरकार ने त्वरित संज्ञान लेते हुए तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र एवं सड़क संपर्क न होने की स्थिति को देखते हुए तुरंत हेलीकॉप्टर सहायता उपलब्ध कराई गई, जिससे समन्वित रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन संचालित किया गया।

इस घटना में राजस्थान निवासी पायलट अरुण सिंह गंभीर रूप से घायल हुए और रंजन गुप्ता एक पेड़ पर फंस गए थे।

भारतीय वायु सेना के सहयोग से चलाए गए विशेष अभियान में दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

दोनों को उपचार हेतु विवेकानंद अस्पताल, पालमपुर में भर्ती कराया गया है। दोनों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।




Source link