बालीवुड गायिका प्रिया शक्तावत का नवरात्रि पर मां बगलामुखी जी का भजन रिलीज

मायानगरी मुंबई
18 मार्च

प्रिया शक्तावत, जो कि हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा हिमाचल प्रदेश से संबंध रखती हैं और आजकल मायानगरी मुंबई में संगीत की दुनिया में अपनी पहचान बना चुकी हैं। उनका मां बगलामुखी जी का भजन बगलामुखी मां Sheryl Music कंपनी के बैनर तले रिलीज हो चुका है,जिसे कि दर्शकों का भरपूर प्यार और सहयोग मिल रहा है। जानकारी के लिए बता दें कि अभी भजन को रिलीज हुए मात्र दो दिन भी नहीं हुए और भेंट को 4 लाख से अधिक दर्शक अपना प्यार दे चुके हैं। गायिका प्रिया शक्तावत ने बताया कि इस भजन में मेन एक्टर का रोल शेरल शक्तावत ने निभाया है , जो कि उनकी बेटी हैं। आगे प्रिया शक्तावत जी ने कहा कि पहली बार बह अपनी बेटी के साथ काम कर रही हैं जिसमें बेटी एक्ट्रेस और खुद गायिका हैं। बैसे इन दोनों को देख कर लगता नहीं कि दोनों मां बेटी है, बल्कि दोनों बहनों जैसे दिख रही हैं।
प्रिया शक्तावत जी के बारे में बता दें कि उनका मुंबई में संगीत के साथ साथ मुंबई में बिजनेस भी है। इस अवसर पर भजन गायिका प्रिया शक्तावत और उनके परिवार ने सभी देशवासियों को चैत्र नवरात्र की शुभकामनाएं दी।
#newsupdate2026 #followerseveryonehighlights #factlivetoday #KangraInternationalSchool #roshanlalsharma #sumeetchawla #rajeevverma #comment #everyone #like #baglamukhi #musicalbum




Source link