नहर में मिला 48 वर्षीय व्यक्ति का शव, इलाके में फैली सनसनी
मंडी: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के नाचन विधानसभा क्षेत्र के दियारगी के पास बहने वाली नहर में 48 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
मृतक की पहचान पंजेठी निवासी रजनीश कटोच (48) के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने नहर में शव तैरता देखा, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को नहर से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। अधिकारियों के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस परिजनों और स्थानीय लोगों से भी पूछताछ कर रही है।
Fact live today Rotary International Indian National Congress Shailja Sam B.j.p party Cockroach Janta Party Sukhvinder Singh Sukhu DC Kangra DC Shimla Jyoti Chandel
Source link
